खबरे |

खबरे |

India-US: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के बीच ट्रंप ने कहा,“पीएम मोदी के साथ सब अच्छा चल रहा है”,जताई भारत आने की इच्छा
Published : Nov 7, 2025, 3:57 pm IST
Updated : Nov 7, 2025, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Trump Hints At Possible India Visit Next Year Amid Trade news in hindi
Trump Hints At Possible India Visit Next Year Amid Trade news in hindi

“पीएम मोदी एक महान व्यक्ति और मित्र हैं”- डोनाल्ड ट्रंप

Trump India Visit 2026 Latest News in Hindi:  संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें “एक महान व्यक्ति” और “एक मित्र” बताया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत वह अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं। (Trump Hints At Possible India Visit Next Year Amid Trade news in hindi) 

इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत ने रूस से खरीदारी बंद कर दी है।ट्रंप ने मोदी के साथ वार्ता और भारत के साथ व्यापार चर्चा की प्रगति के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी है, सब अच्छा चल रहा है। उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया... काफी हद तक उन्होंने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया।’’    

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क और रूसी तेल की खरीद के लिए अतिरिक्त 25 प्रतिशत कर लगाया, जिससे भारत पर लगाया गया कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया। भारत ने अमेरिकी कार्रवाई को "अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यवहारिक" बताया था और कहा था कि उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों से प्रेरित है।  

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आठ युद्ध खत्म कराए जिनमें से पांच या छह तो शुल्क (टैरिफ) के जरिए खत्म कराए। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें तो उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी थी। वे दोनों परमाणु संपन्न देश हैं...वे एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे थे। आठ विमान गिरा दिए गए थे। पहले सात थे। अब आठ हैं क्योंकि एक विमान जो मार गिराया गया था, उसे अब छोड़ दिया गया है। आठ विमान गिराए गए।’’    

 ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान वाशिंगटन की मध्यस्थता में ‘‘देर रात’’ तक चली बातचीत के बाद ‘‘पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम’’ पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद से वह 60 से अधिक बार यह दावा दोहरा चुके हैं।हालांकि, भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से हमेशा इनकार किया है।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को समाप्त करने के लिए 10 मई को सहमति बनी।

(For more news apart from  Trump Hints At Possible India Visit Next Year Amid Trade news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM