ऋषि सुनक ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर बनाए नए मंत्रालय

खबरे |

खबरे |

ऋषि सुनक ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर बनाए नए मंत्रालय
Published : Feb 8, 2023, 10:36 am IST
Updated : Feb 8, 2023, 10:37 am IST
SHARE ARTICLE
Rishi Sunak reshuffled the cabinet and formed new ministries(फाइल पोटो)
Rishi Sunak reshuffled the cabinet and formed new ministries(फाइल पोटो)

मंत्रिमंडल में यह फेरबदल तब किया गया है जब सुनक ने मंत्रियों से संबंधित आचार संहिता के 'गंभीर उल्लंघन' का दोषी पाए जाने को लेकर...

लंदन ; ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए ऊर्जा केंद्रित विभाग बनाने के लिए चार नए या पुनर्गठित मंत्रालय बनाने की मंगलवार को घोषणा की। ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो पर नए विभाग को ब्रिटेन के लिए दीर्घकाल तक ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने, घरेलू बिलों को कम करने तथा मुद्रास्फीति आधी करने की जिम्मेदारी दी गयी है।

साथ ही उन्होंने अपनी सरकार में विज्ञान, नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी के लिए एक नया समर्पित विभाग, कारोबार एवं व्यापार के लिए संयुक्त विभाग बनाने के वास्ते कारोबार और व्यापार विभागों का विलय करने तथा संस्कृति, मीडिया एवं खेल विभाग को ‘‘पुनर्गठित’’ करने का फैसला किया है।

मंत्रिमंडल में यह फेरबदल तब किया गया है जब सुनक ने मंत्रियों से संबंधित आचार संहिता के 'गंभीर उल्लंघन' का दोषी पाए जाने को लेकर अपनी सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष नदीम जहावी को बर्खास्त कर दिया था।

ग्रांट शैप्स को ब्रिटेन का नया ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो मंत्री नियुक्त किया गया है। मिचेल डोनेलान ने विज्ञान, नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी विभाग तथा लूसी फ्रेजर ने संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री का प्रभार संभाला।

इस बीच, ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बदेनोच नए संयुक्त विभाग में कारोबार और उद्योग का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए अपने पद पर बनी हुई हैं।

डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान में कहा, ‘‘कारोबार एवं व्यापार के लिए संयुक्त विभाग देश तथा विदेश में ब्रिटिश कारोबारों का समर्थन कर वृद्धि  में सहयोग करेगा, निवेश तथा मुक्त व्यापार को बढ़ावा देगा।’’उसने कहा, ‘‘ये बदलाव प्रधानमंत्री के पांच वादों : आधी महंगाई, अर्थव्यवस्था में वृद्धि, कर्ज में कमी, प्रतीक्षा सूची में कटौती और शरणार्थियों को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने वाली टीम बनाएंगे।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM