लंदन में भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को तीन साल जेल की सजा

खबरे |

खबरे |

लंदन में भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को तीन साल जेल की सजा
Published : Aug 9, 2023, 4:32 pm IST
Updated : Aug 9, 2023, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

धिकारी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अदालत ने चार साल से ज्यादा वक्त के लिए उसके वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के उस पुलिस अधिकारी को तीन साल जेल की सजा सुनाई है, जिसके द्वारा खतरनाक तरीके से चलाई जा रही कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। अधिकारी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अदालत ने चार साल से ज्यादा वक्त के लिए उसके वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

पुलिस कांस्टेबल (पीसी) नदीम पटेल (28) जून 2021 में आपातकालीन नम्बर 999 पर आई कॉल के बाद मौके पर जल्द पहुंचने के लिए पर तेज़ गति से पुलिस का गश्ती वाहन चला रहे थे, तभी उनके वाहन ने 25 वर्षीय शांते डैनियल-फोल्क्स को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

लंदन की ओल्ड बेली अदालत की जूरी ने इस मामले में पटेल की गाड़ी के आगे कार चला रहे पीसी ग्रे थॉमसन (31) को भी लापरवाही से वाहन चलाने का दोषी पाया है।  ‘क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस’ (सीपीएस) की विशेष अपराध प्रभाग की प्रमुख रोज़मेरी आइंस्ली ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि पटेल और थॉमसन को मिली सज़ा ने डैनियल-फोल्क्स के परिवार को मुश्किल वक्त में कुछ सुकून दिया होगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बवासीर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ पहली स्टेज से आखिरी स्टेज तक कैसे पहुँचती हैं?

28 Feb 2025 5:24 PM

महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई करने वाले Sarpanch के पास आया CM Bhagwant Mann का फोन | Punjab Drugs Action

28 Feb 2025 5:23 PM

Babbu Maan की शायरी पर Troll करने वाले हो जाएं सावधान, दिया जवाब, कहा- अब ट्रोल किया तो...

27 Feb 2025 5:35 PM

दुनिया पर राज करने के लिए कौन सा धर्म सही? Elon Musk के Grok AI का जवाब - सिख धर्म! Sikhism in World

27 Feb 2025 5:33 PM

'हमारा गांव नशे की मंडी बन गया है; चिट्टा, खसखस, अफ़ीम से लेकर मेडीकल नशा तक, जो चाहो ले आओ'

27 Feb 2025 5:31 PM

इन लोगों की जिद ने रोक रखा है नेशनल हाईवे का काम, जब तक मुआवजा नहीं मिलता...

26 Feb 2025 5:56 PM