ट्रंप के हाथ नहीं आया, वेनेजुएला की 'आयरन लेडी' ने जीता नोबेल शांति पुरस्कार, जानिए कौन है Maria Corina Machado
Published : Oct 10, 2025, 5:04 pm IST
Updated : Oct 10, 2025, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Venezuelan Maria Corina Machado beats Trump to 2025 Nobel Peace Prize  news in hindi
Venezuelan Maria Corina Machado beats Trump to 2025 Nobel Peace Prize news in hindi

2024 में मारिया को यूरोपीय संघ का सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Who is Maria Corina Machado, Latest news in hindi : वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। नोबेल समिति ने यह फैसला उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन लाने के प्रयासों के लिए लिया है। वह वेनेजुएला में लोकतांत्रिक संघर्ष और तानाशाही के खिलाफ बहादुरी के लिए जानी जाती हैं और उन्हें 'आयरन लेडी' भी कहा जाता है। (Venezuelan Maria Corina Machado beats Trump to 2025 Nobel Peace Prize  news in hindi) 

इस घोषणा के साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पुरस्कार जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, जो पिछले कुछ दिनों से इस दौड़ में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।

साहस और संकल्प के प्रतीक नोबेल कमेटी ने मचाडो की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि जब सत्तावादी ताकतें सत्ता पर कब्जा कर लेती हैं, तो आजादी के साहसी रक्षकों को पहचानना महत्वपूर्ण है जो उठ खड़े होते हैं और विरोध करते हैं.

समिति ने कहा, 'लोकतंत्र उन लोगों पर निर्भर करता है जो चुप रहने से इनकार करते हैं, जो गंभीर जोखिम के बावजूद आगे बढ़ने का साहस करते हैं, और जो हमें याद दिलाते हैं कि स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इसे शब्दों, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए.'

कब प्रदान किया जाएगा नोबेल शांति पुरस्कार?

गौरतलब है कि मारिया कोरिना मचाडो को लगभग 1.2 मिलियन डॉलर मूल्य का नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसंबर को ओस्लो में प्रदान किया जाएगा। इसी दिन स्वीडिश उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। उन्होंने ही 1895 में अपनी वसीयत में इस पुरस्कार की स्थापना की थी। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

कौन है मारिया कोरिना मचाडो? (Who is Maria Corina Machado) 

मारिया कोरिना मचाडो 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की राष्ट्रीय सभा की निर्वाचित सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं। वह वेनेजुएला की वर्तमान सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं।

मारिया का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ था और वे एक औद्योगिक इंजीनियर हैं। वर्तमान में वह विपक्ष की नेता हैं। मारिया का नाम साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी है।

पूर्व में मिले सम्मान 

मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार से पहले भी कई इंटरनेशनल पुरस्कार मिल चुके हैं. उन्हें 2024 में यूरोपीय संघ का सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।यह यूरोपीय संघ का सर्वोच्च मानवाधिकार पुरस्कार है।

(For more news apart fromVenezuelan Maria Corina Machado beats Trump to 2025 Nobel Peace Prize news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM