अमेरिका ने उत्तर कोरियाई कंपनी के लिए काम करने पर भारतीय नागरिक पर लगाए प्रतिबंध

खबरे |

खबरे |

अमेरिका ने उत्तर कोरियाई कंपनी के लिए काम करने पर भारतीय नागरिक पर लगाए प्रतिबंध
Published : Dec 10, 2022, 3:57 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
US imposes sanctions on Indian national for working for North Korean company
US imposes sanctions on Indian national for working for North Korean company

अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या और अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी दिवस के मौके पर शुक्रवार को यह कार्रवाई की।

वाशिंगटन : अमेरिका ने उत्तर कोरियाई सरकार द्वारा संचालित एनिमेशन स्टूडियो की ओर से काम करने और उसे सहयोग देने के लिए एक भारतीय नागरिक समेत दो लोगों और सात संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या और अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी दिवस के मौके पर शुक्रवार को यह कार्रवाई की। उसने दुनियाभर में मानवाधिकारों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेही तय करने के प्रयास के तौर पर यह कार्रवाई की।

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका ने उत्तर कोरियाई सरकार द्वारा संचालित एनिमेशन स्टूडियो ‘एसईके स्टूडियो’ की ओर से काम करने और उसे सहयोग मुहैया कराने के लिए दो लोगों तथा सात संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं।

जिन लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें फ्रांस में रहने वाले किम म्यांग चोल, भारत के सुभाष जाधव, हांगकांग की एवरलास्टिंग एम्पायर लिमिटेड, तिआन फेंग (हांगकांग) होल्डिंग लिमिटेड, चीन की फुजियान नान इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी, रूसी संघ की लिमिटेड लायएबिलिटी कंपनी काइनोटिस, सिंगापुर की फनसागा पी लिमिटेड, चीन की यांगचेंग थ्री लाइन वन प्वाइंट एनिमेशन को लिमिटेड और क्वांझू यियांगजिन इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट ट्रेड को लिमिटेड शामिल हैं।

अमेरिका के वित्त विभाग ने बताया कि जाधव फनसागा पी लिमिटेड के निदेशक हैं और उन्होंने एक एनिमेशन प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए एसईके के साथ करार किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM