Brazil Flood News: ब्राजील में बाढ़ से 143 लोगों की मौत, सरकार ने की आपातकालीन खर्च की घोषणा

खबरे |

खबरे |

Brazil Flood News: ब्राजील में बाढ़ से 143 लोगों की मौत, सरकार ने की आपातकालीन खर्च की घोषणा
Published : May 13, 2024, 12:03 pm IST
Updated : May 13, 2024, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
flood in Brazil 143 people died, govt announced emergency expenditure news
flood in Brazil 143 people died, govt announced emergency expenditure news

संकट से निपटने के लिए आपातकालीन खर्च में लगभग 12.1 बिलियन रियास की घोषणा सरकार की और से की गई है।

Brazil Flood News In Hindi: ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है, जो एक दिन पहले 136 थी, स्थानीय नागरिक सुरक्षा सरकारी निकाय ने रविवार को कहा, कि राज्य में बारिश जारी है।

वहीं इस दौरान राज्य में 125 अन्य लोग लापता हैं, जहां नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है । मौसम सेवा मेत्सुल ने स्थिति को "बेहद चिंताजनक" बताया।

गौर हो कि शनिवार शाम को सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए आपातकालीन खर्च में लगभग 12.1 बिलियन रियास (2.34 बिलियन डॉलर) की घोषणा की, जिससे राज्य की लगभग 10.9 मिलियन की आबादी में से 538,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक संघीय सरकार ने शनिवार को एक बयान में कहा, इस नए पैसे के साथ, संघीय निधि में 60 अरब से अधिक रियाल पहले ही राज्य को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि राज्य जो नष्ट हो गया है उसका पुनर्निर्माण करेगा। लूला ने मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान में कहा, "हम जानते हैं कि सब कुछ वापस नहीं पाया जा सकता है, मांओं ने अपने बच्चों को खो दिया है और बच्चों ने अपनी मांओं को खो दिया है।"

गौर हो कि इसको लेकर राष्ट्रपति ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया वहीं लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात भी कही, जिसके बाद से लगातार लोगों तक राहत पहुंचाने का काम लगातार जारी है।

(For more news apart from CBSE class 12 result released news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM