Putin News: पुतिन ने नई सरकार की नियुक्ति के आदेश पर किए हस्ताक्षर, रक्षा मंत्री का तबादला शामिल

खबरे |

खबरे |

Putin News: पुतिन ने नई सरकार की नियुक्ति के आदेश पर किए हस्ताक्षर, रक्षा मंत्री का तबादला शामिल
Published : May 15, 2024, 4:47 pm IST
Updated : May 15, 2024, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Putin signs order to appoint new government, includes transfer of Defense Minister
Putin signs order to appoint new government, includes transfer of Defense Minister

पुतिन ने मिखाइल मिशुस्तिन को तीन दिन बाद पुन: प्रधानमंत्री नियुक्त किया जिसे संसद के निचले सदन ने तत्काल अनुमति दे दी।

Putin News: मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नयी सरकार की नियुक्ति के आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें एक पूर्व उप प्रधानमंत्री को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। पुतिन का छह साल का नया कार्यकाल सात मई को शुरू हुआ था। तब रूस के कानून के अनुरूप सरकार ने इस्तीफा सौंप दिया था। पुतिन ने मिखाइल मिशुस्तिन को तीन दिन बाद पुन: प्रधानमंत्री नियुक्त किया जिसे संसद के निचले सदन ने तत्काल अनुमति दे दी।

उन्होंने रविवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत सर्गेई शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से हटाकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया। पुतिन ने पूर्व उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव को नया रक्षा मंत्री भी नियुक्त किया जो आर्थिक विशेषज्ञ हैं और उनकी कोई सैन्य पृष्ठभूमि नहीं है।

Stock market Today: शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 118 अंक टूटा

पुतिन ने कुछ कैबिनेट सदस्यों की पुन: नियुक्ति का भी प्रस्ताव रखा और मिशुस्तिन ने कई नए मंत्रियों के लिए नाम प्रस्तुत किए, जिनमें से सभी को संसद ने मंजूरी दे दी। यूक्रेन में रूसी सैनिकों को भेजने के पुतिन के फैसले में शोइगु की अहम भूमिका मानी जाती है।

पुतिन ने जिस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, उसमें व्यापक तौर पर पिछली कैबिनेट को ही रखा गया है और साथ ही ऊर्जा, खेल, परिवहन, उद्योग तथा कृषि मंत्रियों के रूप में नये चेहरों को भी शामिल किया गया है।

(For more news apart from Putin signs order to appoint new government, includes transfer of Defense Minister, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM