महाराजा चार्ल्स III की जन्मदिन सम्मान सूची में भारतीय मूल के चिकित्सक, पेशेवर शामिल

खबरे |

खबरे |

महाराजा चार्ल्स III की जन्मदिन सम्मान सूची में भारतीय मूल के चिकित्सक, पेशेवर शामिल
Published : Jun 17, 2023, 3:13 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
 King Charles III
King Charles III

ब्रिटिश शाही महल द्वारा जारी विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली।

लंदन : चार्ल्स तृतीय के ब्रिटेन के महाराजा बनने के बाद पहली बार जारी उनकी जन्मदिन सम्मान सूची में भारतीय मूल के 40 से अधिक चिकित्सक, कारोबारी और समुदाय का गौरव बढ़ाने वाले लोग शामिल हैं। ब्रिटिश शाही महल द्वारा जारी विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप में ग्लोबल ऑपरेशंस की निदेशक डॉ परविंदर कौर एली को कोविड-19 के दौरान टीकाकरण में उनकी सेवाओं के लिए ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (ओबीई) के रूप में सम्मानित किया गया है। ‘किंग्स कॉलेज लंदन’ में रोबोटिक सर्जरी एंड यूरोलॉजिकल इनोवेशन के अध्यक्ष प्रोकर दासगुप्ता को भी सर्जरी और विज्ञान में उनकी सेवाओं के लिए ओबीई से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित होने वाले ब्रिटिश भारतीय कारोबारी नेताओं में ग्रांट थॉर्नटन यूके एलएलपी में साझेदार और साउथ एशिया बिजनेस ग्रुप के प्रमुख अनुज चंदे शामिल हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ओबीई प्रदान किया गया है। व्यवसाय और दान के क्षेत्र में सेवाओं के लिए सोल कॉस्मेडिक्स की संस्थापक हिना सोलंकी को ‘मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (एमबीई) से सम्मानित किया गया है।

यह सूची ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार रात लंदन में जारी की।

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन ने कहा, ‘‘इस वर्ष की सम्मान सूची आम लोगों के योगदान का प्रमाण है जिन्होंने असाधारण सामुदायिक भावना का प्रदर्शन किया और मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्हें आज यह सम्मान मिला है।’’ कुल 1,171 लोगों को सम्मानित किया गया है, जिनमें से 52 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने समुदायों में उत्कृष्ट कार्य किया है और 11 प्रतिशत सम्मानित लोग जातीय अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से आते हैं।

इन सम्मानों में ‘नाइटहुड’ का सम्मान भी शामिल है जिससे उपन्यासकार मार्टिन एमिस को साहित्य के क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मनित किया गया है। एमिस का हाल में निधन हो गया। पुरस्कार विजेता ब्रिटिश फिल्म निर्माता स्टीफन फ्रियर्स को ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। फैशन पत्रिका ‘वोग’ की संपादक डेम अन्ना विंटूर और लेखक सर इयान मैकइवान ‘चैंपियंस ऑफ ऑनर’ से सम्मानित हुए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM