Italy Flood News: इटली के कई प्रांतों में प्राकृतिक आपदा, भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई

खबरे |

खबरे |

Italy Flood News: इटली के कई प्रांतों में प्राकृतिक आपदा, भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई
Published : May 18, 2024, 9:36 am IST
Updated : May 18, 2024, 9:36 am IST
SHARE ARTICLE
Natural disaster in many provinces of Italy news in hindi
Natural disaster in many provinces of Italy news in hindi

लम्बार्डी और अन्य जिलों की नदियों में पानी का प्रवाह काफी बढ़ गया है। इटली के मुख्य राजमार्ग ए-4 पर भी कई जगहों पर पानी भर गया।

Italy Flood News In Hindi: इटली में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने इटली के लोगों के जीवन पर असर डाला है। कहा जा रहा है कि बारिश ने पिछले 170 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिससे इटली के राज्य लोम्बार्डी, वेनेटो और एमिलिया रोमाना प्रभावित होने की खबर मिली है। बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। एक इलाके के घरों में पानी के साथ समुद्री मछलियों के आने की भी खबर मिली।

स्कूलों में भी बारिश का पानी घुसने की खबरें आई हैं। प्रशासन द्वारा तुरंत बच्चों को बाहर निकाला गया। लम्बार्डी और अन्य जिलों की नदियों में पानी का प्रवाह काफी बढ़ गया है। इटली के मुख्य राजमार्ग ए-4 पर भी कई जगहों पर पानी भर गया।

इस बाढ़ जैसी स्थिति में भले ही स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और लोगों की कीमती जान बचाने के लिए हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस लेकर पहुंचे, लेकिन फिर भी लोग घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इस भारी बारिश के कारण लोगों के घरों और कारोबारों को भारी नुकसान हुआ है और लोग इन हालातों से जूझते नजर आ रहे हैं। अगर आने वाले दिनों में बारिश इसी तरह जारी रही तो लोगों की स्थिति खराब हो सकती है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जहां कोरोना महामारी ने इटली को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इटली के निवासियों को कई बार रोजाना छोटे-छोटे भूकंप के झटके और खराब मौसम का सामना करना पड़ा है। इस भारी बारिश के कारण इटली के कई इलाकों को मौसम विभाग ने पीले चेतावनी संकेत के तहत घोषित कर दिया है, जहां अगर दोबारा भारी बारिश हुई तो बाढ़ आ सकती है क्योंकि नदियों के किनारे तेज पानी के बहाव से बुरी तरह प्रभावित हैं।

(For more news apart from Natural disaster in many provinces of Italy news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM