हत्या के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को आजीवन कारावास, किशोरों की कार को जानबूझकर मारी थी टक्कर
हत्या के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को आजीवन कारावास, किशोरों की कार को जानबूझकर मारी थी टक्कर
Published : Jul 18, 2023, 11:17 am IST
Updated : Jul 18, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कैलिफ़ोर्निया के अनुराग चंद्र को अप्रैल में हत्या के तीन मामलों, हत्या के प्रयास के तीन मामलों सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया था।

न्यूयार्क: भारतीय मूल के 45 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद पैरोल की संभावना के बिना आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।  उक्त व्यक्ति ने जानबूझकर अपनी कार से एक वाहन में टक्कर मार दी थी, जिससे 16 वर्ष के तीन किशोरों की मौत हो गई थी और तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन किशोरों ने 2020 में उसका "डोरबेल" बजाकर उसे परेशान किया था।

कैलिफ़ोर्निया के अनुराग चंद्र को अप्रैल में हत्या के तीन मामलों, हत्या के प्रयास के तीन मामलों सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया था।

जिला अटॉर्नी कार्यालय की 14 जुलाई की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच से पता चला कि चंद्रा ने जानबूझकर अपनी कार किशोरों के वाहन से टकरा दी थी। यह घातक दुर्घटना 19 जनवरी, 2020 की रात टेमेस्कल कैन्यन रोड पर हुई।

छह किशोर टोयोटा प्रियस कार में थे, जिसे चंद्रा ने अपने वाहन से टक्कर मारकर सड़क से नीचे उतार दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क के पूर्व की ओर एक पेड़ से टकरा गई। चंद्रा घटना की सूचना दिए बिना दुर्घटनास्थल से घर लौट आया। डेनियल हॉकिन्स, जैकब इवास्कु और ड्रेक रुइज़ (सभी 16 वर्ष) की मौत हो गई थी, जबकि वाहन का 18 वर्षीय चालक और साथ ही 13 और 14 साल के दो अन्य लड़के घायल हो गए थे। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM