भारत का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल है: अमेरिकी सांसद

खबरे |

खबरे |

भारत का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल है: अमेरिकी सांसद
Published : Nov 18, 2022, 2:03 pm IST
Updated : Nov 18, 2022, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
India's future is brighter than ever: US lawmaker
India's future is brighter than ever: US lawmaker

  भारत के साथ अमेरिका के प्रगाढ़ होते संबंधों पर खुशी जताते हुए अमेरिकी सांसद जॉन कार्टर ने कहा कि भारत का भविष्य आज ‘‘पहले से ...

वाशिंगटन :  भारत के साथ अमेरिका के प्रगाढ़ होते संबंधों पर खुशी जताते हुए अमेरिकी सांसद जॉन कार्टर ने कहा कि भारत का भविष्य आज ‘‘पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल है।’’

कार्टर ने प्रतिनिधि सभा में बुधवार को कहा, ‘‘मैं ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज (सदन में) खड़ा हुआ हूं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में लोकतंत्र और स्वशासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटूट रही है और उसका भविष्य आज ‘‘पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के साथ अमेरिका के संबंधों के अनवरत मजबूत होने से उत्साहित हूं, जैसा कि पिछले 75 साल से जारी है और भारतीयों को हमारा मित्र बताने पर मुझे गर्व है।’’

कार्टर ने कहा, ‘‘संसद ने 15 अगस्त, 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया था जिसने भारत को लगभग 90 वर्षों के बाद आधिकारिक तौर पर एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।’’

कार्टर ने कहा, ‘‘संसद के इस अधिनियम ने इतिहास के सबसे बड़े लोकतंत्र के निर्माण को चिह्नित किया, जो एक अरब से अधिक आबादी वाले मजबूत राष्ट्र का संचालन करता है।’’

कार्टर के इस बयान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित अन्य क्षेत्रों में भारत एवं अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM