अमेरिका में पार्टी के दौरान फायरिंग: एक युवक की मौत, 9 घायल; पुलिस ने मौके से कई रायफल की बरामद

खबरे |

खबरे |

अमेरिका में पार्टी के दौरान फायरिंग: एक युवक की मौत, 9 घायल; पुलिस ने मौके से कई रायफल की बरामद
Published : Jun 19, 2023, 2:26 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 2:26 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिका के समयानुसार रात 1 बजे एक पार्टी के दौरान हुई।

सेंट लुइस: अमेरिका के सेंट लुइस में रविवार को अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई. इसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों की उम्र 15 से 19 साल के बीच बताई जा रही है। 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल है। गोली से बचने के लिए भागते समय उनका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गईं।

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिका के समयानुसार रात 1 बजे एक पार्टी के दौरान हुई। पुलिस ने घटना स्थल से कई हथियार बरामद किए हैं। जिसमें एक एआर-15 स्टाइक्स राइफल और एक हैंडगन भी है।

खबरों के मुताबिक, पुलिस उस इमारत के मालिकों की तलाश कर रही है, जहां शूटिंग हुई थी। साथ ही उन लोगों को भी जिन्होंने पार्टी आयोजित की थी। सेंट लुइस के मेयर ने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि गोली मारने की लगातार बढ़ती घटनाओं से बच्चों के खेलने और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए जगह नहीं बची है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM