G-20 घोषणा संबंधी बातचीत में भारत ने निभाई अहम भूमिका: व्हाइट हाउस

खबरे |

खबरे |

G-20 घोषणा संबंधी बातचीत में भारत ने निभाई अहम भूमिका: व्हाइट हाउस
Published : Nov 19, 2022, 11:21 am IST
Updated : Nov 19, 2022, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
India played a key role in negotiating the G-20 Declaration: White House
India played a key role in negotiating the G-20 Declaration: White House

व्हाइट हाउस ने कहा कि इंडोनेशिया में हाल में संपन्न हुए G-20 शिखर सम्मेलन की बाली घोषणापत्र संबंधी बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई।

वाशिंगटन:  व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि इंडोनेशिया में हाल में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की बाली घोषणापत्र संबंधी बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई। उसने यह कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की , कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन ज्यां पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत ने शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र संबंधी बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अन्य प्राथमिकताओं के बीच एक लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों को दूर करने का एक रास्ता है।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटे। भारत दिसंबर में जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। समूह के सभी सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि भारत की अध्यक्षता जी-20 के इतिहास में महत्वपूर्ण साबित होगी।

पियरे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के संबंध इस नतीजे के लिए महत्वपूर्ण थे और हम भारत की अगले साल जी-20 अध्यक्षता के दौरान सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हम अगली बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि बाइडन ने शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से बात की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM