अमेरिका : आकाशीय बिजली की चपेट में आई भारतीय मूल की छात्रा के मस्तिष्क को पहुंची क्षति
अमेरिका : आकाशीय बिजली की चपेट में आई भारतीय मूल की छात्रा के मस्तिष्क को पहुंची क्षति
Published : Jul 20, 2023, 5:47 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 5:47 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

आकाशीय बिजली की चपेट में आने के साथ ही वह तालाब में जा गिरी।

ह्यूस्टन: अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय (यूएच) में पढ़ने वाली भारतीय मूल की छात्रा पर आकाशीय बिजली गिरने से उसके मस्तिष्क को क्षति पहुंची है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुसरून्या कोडुरु यूएच में सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई कर रही है। दो जुलाई को जब वह सैन जैकिंटो स्मारक पार्क में अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे घूम रही थी तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। सुसरुन्या कोडुरु के चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार कोठा ने कहा ‘‘आकाशीय बिजली की चपेट में आने के साथ ही वह तालाब में जा गिरी। इसके बाद उसे दिल का दौरा भी पड़ गया और उसके मस्तिष्क को भी क्षति पहुंची है।’’

कोठा कहा कि उसे दीर्घकालीन और जरूरी चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।

भारत में रहने वाले कोडुरु के माता-पिता उसे अपने पास लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसे जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिल सके। सुरेंद्र ने कहा, ‘‘उसकी देखभाल के लिए उसे हवाई मार्ग से भारत में परिवार के पास ले जाने में मदद की जरूरत है।’’ उसके सहयोगियों ने उसके इलाज में मदद करने और उसे अपने परिवार से मिलाने के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM