अमेरिका में 46.3 करोड़ डॉलर के अनुवांशिक परीक्षण घोटाले में भारतीय मूल के लैब मालिक को सजा

खबरे |

खबरे |

अमेरिका में 46.3 करोड़ डॉलर के अनुवांशिक परीक्षण घोटाले में भारतीय मूल के लैब मालिक को सजा
Published : Aug 20, 2023, 10:39 am IST
Updated : Aug 20, 2023, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पटेल ने एक जटिल परीक्षण धोखाधड़ी योजना के माध्यम से मेडिकेयर से करोड़ों डॉलर की हेराफेरी की।

ह्यूस्टन : अमेरिका के जॉर्जिया में 46.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुवांशिक परीक्षण घोटाले में शामिल होने के मामले में भारतीय मूल के लैब मालिक को 27 साल जेल की सजा सुनाई गई है।  'लैबसॉल्यूशंस एलएलसी' के मालिक मीनल पटेल पर आनुवांशिक और अन्य प्रयोगशाला जांच के जरिए (जिनकी मरीजों को जरूरत नहीं थी) रिश्वत और घूस देकर 46.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि प्राप्त करने का आरोप है।

न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि 44 वर्षीय व्यक्ति ने टेलीमार्केटिंग कॉल के जरिए ‘मेडिकेयर’ लाभार्थियों को निशाना बनाने के लिए मरीजों के दलालों, टेलीमेडिसिन कंपनियों और कॉल सेंटरों के साथ साजिश रची, जिसमें झूठा दावा किया गया कि उनके पैकेज में महंगे कैंसर आनुवंशिक परीक्षण शामिल हैं।

विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘मेडिकेयर’ लाभार्थियों द्वारा परीक्षण कराने के लिए सहमत होने के बाद पटेल ने टेलीमेडिसिन कंपनियों से परीक्षणों को अधिकृत करने वाले चिकित्सकों के हस्ताक्षरित आदेश प्राप्त करने के लिए मरीजों के दलालों को रिश्वत का भुगतान किया। रिश्वत को छिपाने के लिए पटेल ने मरीज के दलालों से अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा, जिसमें गलत तरीके से कहा गया था कि वे लैब सॉल्यूशंस के लिए वैध विज्ञापन सेवाएं दे रहे थे। एफबीआई मियामी फील्ड ऑफिस के प्रभारी विशेष एजेंट जेफरी बी. वेल्ट्री ने कहा, "जरूरतमंद मरीजों के लिए वैध आनुवंशिक परीक्षण और टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रावधान में धोखे और रिश्वत का कोई स्थान नहीं है।’’

उन्होंने कहा, "पटेल ने एक जटिल परीक्षण धोखाधड़ी योजना के माध्यम से मेडिकेयर से करोड़ों डॉलर की हेराफेरी की। वह अब इस अपराध की कीमत चुका रहा है।’’ प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में संपत्ति जब्त करने पर सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM