ट्रंप ने उठाया भारत की कर प्रणाली पर सवाल, सत्ता में आने पर उतना ही कर लगाने की दी धमकी

खबरे |

खबरे |

ट्रंप ने उठाया भारत की कर प्रणाली पर सवाल, सत्ता में आने पर उतना ही कर लगाने की दी धमकी
Published : Aug 21, 2023, 11:16 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ट्रंप (77) ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिका को ‘‘अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी है।’’

 वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ अमेरिकी उत्पादों, खासकर हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत में उच्च करों का मुद्दा उठाया और सत्ता में वापस आने पर देश पर उतना ही कर लगाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में ट्रंप ने भारत को ‘‘कर लगाने वाला महाराजा’’ बताया था और मई 2019 में भारत को अमेरिकी बाजार में तरजीही देने वाली सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) को समाप्त कर दिया था।

ट्रंप (77) ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिका को ‘‘अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी है।’’ ‘फॉक्स बिजनेस न्यूज’ के लैरी कुडलो को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने भारत की कर दरों को बेहद उच्च बताते हुए उस पर सवाल उठाए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ दूसरी चीज जो मैं चाहता हूं वह है एक समान कर ...भारत उच्च कर लेता है। मैंने हार्ले-डेविडसन (मोटरसाइकिल) के साथ ऐसा देखा। मैंने यह कहा भी कि आप भारत जैसी जगह में कैसे हैं? वह 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत कर लगाते हैं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं बस यह चाहता हूं....अगर भारत हम पर कर लगा रहा है तो हम भी उन पर कर लगाएं।’’ उन्होंने भारत के साथ-साथ ब्राजील की कर प्रणाली पर भी सवाल उठाए।

ट्रंप ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली पहली प्राइमरी बहस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM