America Politics News: निक्की हेली को उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में नहीं चुनूंगा, ट्रंप ने कहा

खबरे |

खबरे |

America Politics News: निक्की हेली को उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में नहीं चुनूंगा, ट्रंप ने कहा
Published : Jan 22, 2024, 12:00 pm IST
Updated : Jan 22, 2024, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
America Politics News
America Politics News

ट्रंप ने शुक्रवार को कॉनकॉर्ड में एक रैली में कहा, ‘‘वह (हेली) ठीक हैं, लेकिन वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नहीं हैं।

America Politics News: डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी को उपराष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के तौर पर चुनने के विचार को खारिज करते हुए कहा है कि उनमें इस पद के अनुरूप क्षमता नहीं है। हेली ने कुछ ही घंटे पहले कहा था कि वह रिपब्लिकन प्राइमरी में दूसरे स्थान के लिए प्रयासरत नहीं हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को कॉनकॉर्ड में एक रैली में कहा, ‘‘वह (हेली) ठीक हैं, लेकिन वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नहीं हैं। और जब मैं ऐसा कहता हूं, तो शायद इसका यह मतलब है कि उन्हें उपराष्ट्रपति के रूप में नहीं चुना जाएगा।’’ ट्रंप, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के प्रमुख दावेदार हैं।

ट्रंप (77) ने पूर्व राजदूत के बारे में कहा, ‘‘जब आप कुछ बातें कहते हैं, तो यह उन्हें खेल से बाहर ले जाता है। मैं यह नहीं कह सकता कि वह उपराष्ट्रपति बनने की योग्य नहीं हैं और फिर कहूं कि देवियो और सज्जनो, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने चुना है।’’ हेली, न्यू हैम्पशायर में चुनावों में ट्रंप की निकटतम प्रतिद्वंद्वी हैं।

हेली ने बार-बार कहा है कि वह रिपब्लिकन प्राइमरी में दूसरे स्थान के लिए प्रयासरत नहीं हैं, हालांकि उन्होंने इस विषय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि क्या वह उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। इससे पहले शुक्रवार को, हेली (51) ने मतदाताओं के एक समूह से कहा था कि उनका उपराष्ट्रपति बनने का कोई विचार नहीं है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM