भारतीय मूल के अधिकारी के साथ नस्ली भेदभाव की जांच करेगी सिंगापुर पुलिस

खबरे |

खबरे |

भारतीय मूल के अधिकारी के साथ नस्ली भेदभाव की जांच करेगी सिंगापुर पुलिस
Published : Jul 22, 2023, 10:07 am IST
Updated : Jul 22, 2023, 10:07 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सिंगापुर: सिंगापुर में एक भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।  मरने से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस अधिकारी ने अपने साथ पुलिस विभाग में नस्लीय भेदभाव होने के गंभीर आरोप लगाए थे। अब सिंगापुर के कानून एवं गृहमंत्री के. शनमुगम ने अधिकारी द्वारा मौत से ठीक पहले नस्ली भेदभाव और कार्यस्थल पर प्रताड़ित किए जाने के लगाए गए आरोपों की जांच करने का पुलिस को निर्देश दिया है।

पुलिस अधिकारी उवरजा गोपाल (36) को यिशुन आवासीय परिसर में एक इमारत के नीचे बेसुध पड़ा पाया गया था और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शनमुगम ने शुक्रवार शाम एक फेसबुक पोस्ट में गोपाल के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि उन्होंने पुलिस से अधिकारी की मृत्यु से पहले लगाए आरोपों की जांच करने के लिए कहा है।

चैनल न्यूज एशिया ने शनमुगम की पोस्ट के हवाले से कहा, ''अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था जिसमें उन्होंने अन्य चीजों के अलावा यह कहा था कि सिंगापुर पुलिस फोर्स (एसपीएफ) में उन्हें नस्ली भेदभाव का सामना करना पड़ा। ये और अन्य आरोप गंभीर हैं।’’.

अधिकारी द्वारा लगाये गए आरोपों में कार्यस्थल पर खराब माहौल होने का भी उल्लेख किया गया था। उक्त पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था लेकिन इसके कई स्क्रीनशॉट ‘रेडिट’ पर दोबारा डाले गए। अधिकारी ने यह भी लिखा था कि उसने मदद मांगी थी लेकिन उसकी कोई सहायता नहीं की गई।

पुलिस ने कहा है कि अधिकारी की मौत की जांच चल रही है और वे दुख की घड़ी में अधिकारी के परिवार की सहायता कर रहे हैं.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM