नेपाल विमान हादसा : दो और भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान हुई
नेपाल विमान हादसा : दो और भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान हुई
Published : Jan 23, 2023, 11:02 am IST
Updated : Jan 23, 2023, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
Nepal plane crash: Bodies of two more Indian nationals identified
Nepal plane crash: Bodies of two more Indian nationals identified

नेपाली अधिकारियों ने मंगलवार को 14 जनवरी को यति एयरलाइंस के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मारे गए लोगों के शवों को परिवार के ....

काठमांडू : नेपाल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पोखरा में विमान दुर्घटना में मारे गए दो और भारतीय नागरिकों के शव की पहचान की और मृतकों के परिजनों को आश्वासन दिया कि सोमवार को चारों शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे।

नेपाली अधिकारियों ने मंगलवार को 14 जनवरी को यति एयरलाइंस के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मारे गए लोगों के शवों को परिवार के सदस्यों को सौंपना शुरू कर दिया। विमान में 72 लोग सवार थे।

पोखरा में एक नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होने के समय विमान में 53 नेपाली यात्री और 5 भारतीयों सहित 15 विदेशी नागरिक तथा चालक दल के चार सदस्य सवार थे। उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे सभी पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के रूप में हुई।

त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उन्हें मिले सभी शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है। चिकित्सकों ने 12 शवों को छोड़कर बाकी की शिनाख्त कर ली है। चिकित्सकों ने रविवार को दो और भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान की।.

इससे पहले शनिवार को शर्मा के शव की शिनाख्त हुई थी। शुक्रवार को संजय जायसवाल का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया, जो इसे भारत वापस ले गए। सिर्फ सोनू के शव की शिनाख्त होनी बाकी है।

सोनू के बड़े भाई विजय जायसवाल और सोनू के पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल रविवार को शव लेने के लिए अस्पताल में इंतजार करते रहे।.

अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों में अनिल के पिता रामद्रस राजभर, अभिषेक के छोटे भाई अभिनेश कुशवाहा और विशाल के छोटे भाई विश्वजीत शर्मा शामिल थे। चार भारतीय नागरिकों के परिजन चार दिन से अपनों के शव लेने का इंतजार कर रहे हैं। सभी चार शव उनके परिजनों को सोमवार को सौंपे जाने की संभावना है।.

इस बीच, नेपाल की सेना ने रविवार को कहा कि उसने शेष एक शव को खोजने के लिए सेती नदी की घाटी और आसपास के क्षेत्रों में अपना तलाशी अभियान जारी रखा है और सोमवार को इसे फिर से शुरू किया जाएगा। अभी तक 71 शव बरामद कर लिये गए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM