भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली का दावा: 'युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन, दुनिया के ‘‘अस्तित्व के लिए खतरा'
भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली का दावा: 'युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन, दुनिया के ‘‘अस्तित्व के लिए खतरा'
Published : Sep 23, 2023, 4:40 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian-American leader Nikki Haley claims: 'China is preparing for war, an existential threat to the world'
Indian-American leader Nikki Haley claims: 'China is preparing for war, an existential threat to the world'

हेली ने कहा, ‘‘ताकत और गौरव हमारे राष्ट्रीय अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं, खासकर कम्युनिस्ट चीन के समक्ष।

वाशिंगटन: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार और भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने चीन को अमेरिका और दुनिया के ‘‘अस्तित्व के लिए खतरा’’ बताया और दावा किया है कि बीजिंग ‘‘युद्ध की तैयारी कर रहा’’ है।

हेली ने न्यू हैम्पशायर के प्राइमरी चुनाव के लिए अर्थव्यवस्था पर अहम नीतिगत भाषण देते हुए कहा कि चीन ने आधी सदी अमेरिका को हराने की साजिश रचने में बिताई है और कुछ मामलों में चीन की सेना अमेरिकी सैन्य बलों के बराबर पहुंच चुकी है। उनके इस भाषण से दो दिन पहले ही रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदारी में उनके प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी ने ओहायो में चीन संबंधी विदेश नीति पर भाषण दिया था। हेली और रामास्वामी दोनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लोकप्रिय दावेदार बनकर उभरे हैं।

हेली ने कहा, ‘‘ताकत और गौरव हमारे राष्ट्रीय अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं, खासकर कम्युनिस्ट चीन के समक्ष। चीन अस्तित्व के लिए खतरा है। उसने हमें हराने की साजिश रचने में आधी सदी बिताई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने अमेरिका की विनिर्माण संबंधी नौकरियां छीनी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने हमारे कारोबारी रहस्यों को जान लिया। अब यह दवाओं से लेकर उन्नत प्रौद्योगिकी तक महत्वपूर्ण उद्योगों पर नियंत्रण कर रहा है। चीन रिकॉर्ड समय में आर्थिक रूप से पिछड़े देश से पृथ्वी की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।’’

हेली ने कहा, ‘‘उसकी पहले स्थान पर पहुंचने की मंशा है और कम्युनिस्ट पार्टी के इरादे साफ है। वे एक बड़ी एवं अत्याधुनिक सेवाओं से लैस सेना का निर्माण कर रहे हैं, जो अमेरिका को डराने, एशिया और अन्य स्थानों पर अपना प्रभुत्व कायम करने में सक्षम हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन की सेना कुछ मामलों में पहले से ही अमेरिकी सशस्त्र बलों के बराबर है। वे अन्य क्षेत्रों में हमें मात दे रहे हैं। चीन के नेता इतने आश्वस्त हैं कि वे हमारे हवाई क्षेत्र में जासूसी गुब्बारे भेज रहे हैं और हमारे तटों के ठीक पास क्यूबा में एक जासूसी अड्डा बना रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी गलतफहमी में न रहें: कम्युनिस्ट पार्टी युद्ध की तैयारी कर रही है और चीन के नेता जीतने का इरादा रखते हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM