Bangladesh Violence News: बांग्लादेश में फिर हिंसा, 50 लोग घायल, जानिए पूरा मामला
Published : Aug 26, 2024, 5:50 pm IST
Updated : Aug 26, 2024, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Bangladesh Violence News: Violence again in Bangladesh, 50 people injured, know the whole matter
Bangladesh Violence News: Violence again in Bangladesh, 50 people injured, know the whole matter

अंसार ग्रुप पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा था.

Bangladesh Violence News:  बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा हुई है। रविवार की देर रात होमगार्ड (अंसार ग्रुप) और छात्रों के बीच झड़प हो गयी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झड़प में 50 लोग घायल हुए हैं. दरअसल अंसार ग्रुप पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा था. अंसार ग्रुप एक अर्धसैनिक बल है. अंसार ग्रुप की मांग है कि उनकी नौकरी पक्की की जाए.

अंसार ग्रुप के कई सदस्य सचिवालय पहुंचे. उसने गेट बंद कर दिया. किसी भी सरकारी अधिकारी को बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई. अंतरिम सरकार में मंत्री नाहिद इस्लाम और छात्र संगठन के कुछ सदस्यों को भी अंदर कैद कर लिया गया। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से सैकड़ों छात्रों से सचिवालय आने की अपील की.

जब बड़ी संख्या में छात्र सचिवालय की ओर बढ़े तो वहां पहले से मौजूद अंसार ग्रुप के सदस्यों से उनकी झड़प हो गई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सेना को तैनात किया गया है।

अंसार गुट ने पथराव किया, फिर झड़प शुरू हो गयी

छात्रों ने आरोप लगाया कि अंसार ग्रुप बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। इससे पहले गृह मामलों पर अंतरिम सरकार के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के आश्वासन के बाद अंसार समूह ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया था. हालाँकि, तनाव बना हुआ है, क्योंकि छात्रों ने अंसार बल पर समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया है, छात्र संगठन के नेता और अंतरिम सरकार में मंत्री नाहिद इस्लाम ने अंसार ग्रुप के प्रदर्शन को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(For more news apart from Violence again in Bangladesh, 50 people injured, know the whole matter, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM