Brazil Fire News: ब्राजील के एक होटल में लगी भयानक आग, 10 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Brazil Fire News: ब्राजील के एक होटल में लगी भयानक आग, 10 लोगों की मौत
Published : Apr 27, 2024, 4:30 pm IST
Updated : Apr 27, 2024, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Terrible fire breaks out in Brazilian hotel10 people killed
Terrible fire breaks out in Brazilian hotel10 people killed

आग से बचाए गए 11 लोगों में से आठ अब भी अस्पताल में भर्ती हैं.

Brazil Fire News: दक्षिणी ब्राजील के पोर्टो एलेग्रे शहर में शुक्रवार तड़के एक छोटे होटल में आग लग जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल की तीन मंजिला इमारत में तड़के आग लग गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। इस होटल में एक कमरे के किफायती आवास की सुविधा दी जाती थी और बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए इसका नगरपालिका के साथ अनुबंध था।

रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के दमकल विभाग के अनुसार, इस होटल के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था और पर्याप्त आपातकालीन अग्निशमन योजना नहीं थी। इस घटना में बाल-बाल बचे 56 वर्षीय मार्सेलो वैगनर शेलेक ने दैनिक समाचार पत्र ‘जीरो होरा’ को बताया कि वह समय पर होटल से बाहर भागकर बच गए लेकिन तीसरी मंजिल पर रह रही उनकी बहन की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

Shivraj Chauhan News: प्रधानमंत्री के संकेत देने के बाद शिवराज चौहान के दिल्ली में बड़ी भूमिका निभाने की संभावना

‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल गारोआ समूह का हिस्सा है, जिसके पोर्टो एलेग्रे में 22 अन्य छोटे होटल हैं। इसके एक अन्य होटल में 2022 में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। पोर्टो एलेग्रे के मेयर सेबेस्टियाओ मेलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके प्रशासन ने बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए 2020 में कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत उसके 400 कमरों का इस्तेमाल किया जाना था।

मेलो ने कहा कि अब इस अनुबंध की समीक्षा की जाएगी और होटल की 22 इकाइयों का निरीक्षण किया जाएगा। पोर्टो एलेग्रे सिटी हॉल के पास जिस होटल में शुक्रवार को आग लगी, उसके साथ 16 कमरों के लिए अनुबंध किया गया था।

Yuvraj Singh News: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिक्सर किंग युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग से बचाए गए 11 लोगों में से आठ अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

(For more news apart fromTerrible fire breaks out in Brazilian hotel10 people killed, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM