सिंगापुर में भारतीय नागरिक को अपने ही देश के व्यक्ति का कान काटने पर जेल की सजा

खबरे |

खबरे |

सिंगापुर में भारतीय नागरिक को अपने ही देश के व्यक्ति का कान काटने पर जेल की सजा
Published : Jun 27, 2023, 5:41 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 5:41 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

 अदालत ने शंकर को पांच महीने जेल की सजा सुनाई।

सिंगापुर: सिंगापुर में एक अदालत ने 37 वर्षीय भारतीय नागरिक को अपने ही देश के श्रमिक का एक कान काटने पर पांच महीने जेल की सजा सुनाई गई है और उस पर एक हजार सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। ‘चैनल न्यूज एशिया’ ने सोमवार को बताया कि पेशे से निर्माण श्रमिक तमिलनाडु के मनोहर शंकर अन्य श्रमिकों के साथ सिंगापुर के ‘वर्कर्स अपार्टमेंट’ में रह रहा था।

शंकर ने 19 मई, 2020 को अपार्टमेंट की छत पर शराब पी जहां पीड़ित श्रमिक भी था। लेकिन शंर 47 वर्षीय भारतीय श्रमिक (जिसका नाम नहीं बताया गया) को बिना किसी उकसावे के डांटने लगा और उसके साथ दुर्व्यव्यहार किया।

पीड़ित ने शंकर को टोका तो दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे और नीचे गिर गए। इसी दौरान शंकर ने पीड़ित के बाएं कान को दांत से काट लिया। अदालत ने शंकर को पांच महीने जेल की सजा सुनाई।

अस्पताल के चिकित्सक ने कहा कि पीड़ित के कान के निचले भाग का दो सेंटीमीटर लंबा हिस्सा अब नहीं है। अभियोजक ने कहा कि पीड़ित का घाव भर गया है, लेकिन उसे कान के आकार में आई स्थायी विकृति का सामना करना पड़ रहा है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM