नेपाल में पटाखों की तस्करी के प्रयास में एक भारतीय समेत तीन लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

नेपाल में पटाखों की तस्करी के प्रयास में एक भारतीय समेत तीन लोग गिरफ्तार
Published : Aug 28, 2023, 10:15 am IST
Updated : Aug 28, 2023, 10:15 am IST
SHARE ARTICLE
Three including an Indian arrested for trying to smuggle firecrackers into Nepal
Three including an Indian arrested for trying to smuggle firecrackers into Nepal

नेपाल में मौजूदा कानून के तहत पटाखों का आयात, परिवहन, बिक्री और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

काठमांडू: नेपाल के विभिन्न इलाकों में बेचने के लिए भारी मात्रा में पटाखों की तस्करी करने के प्रयास के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी

उन्होंने बताया कि आरोपियों को शनिवार को काठमांडू के ताहाचल से गिरफ्तार किया गया, जब वे भारत से विभिन्न प्रकार के 1,223 किलोग्राम पटाखे देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी त्योहारों में बेचने के उद्देश्य से अवैध रूप से लाए थे। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ताहाचल, काठमांडू से 1,223 किलोग्राम पटाखे बरामद करने के साथ एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’

बयान के अनुसार यह पता चला कि आरोपी भारत से विभिन्न प्रकार के 1,223 किलोग्राम पटाखे देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी त्योहारों में बेचने के उद्देश्य से लाए थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद गिरफ्तारियां की गईं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ताहाचल स्थित एक गोदाम में छिपाकर रखे गये विभिन्न प्रकार के 65 बोरे पटाखे बरामद किए हैं। नेपाल में मौजूदा कानून के तहत पटाखों का आयात, परिवहन, बिक्री और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM