ऑस्ट्रेलिया में खो गया रेडियोधर्मी कैप्सूल, तलाश जारी

खबरे |

खबरे |

ऑस्ट्रेलिया में खो गया रेडियोधर्मी कैप्सूल, तलाश जारी
Published : Jan 29, 2023, 3:32 pm IST
Updated : Jan 29, 2023, 3:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Radioactive capsule lost in Australia, search continues
Radioactive capsule lost in Australia, search continues

माना जा रहा है कि यह कैप्सूल न्यूमैन स्थित रियो टिंटो खदान से 1400 किलोमीटर दूर पर्थ के उपनगर मलागा लाने के दौरान ट्रक से कहीं गिर गया है।

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) : पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी एक छोटे लेकिन जानलेवा रेडियोधर्मी कैप्सूल की तलाश कर रहे हैं जो खदान ने पर्थ शहर के डिपो तक ट्रक से पहुंचाए जाने के दौरान गायब हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आपात सेवाओं के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास उपकरणों की कमी है जिसकी वजह से उन्होंने राष्ट्रमंडल और अन्य राज्यों से मदद मांगी है।

दमकल और आपात सेवा विभाग ने रेडियोधर्मी उपकरणों का पता लगाने वाले उपकरणों और मेटल डिटेक्टर के साथ अपनी टीमें 36 किलोमीटर लंबे रास्ते पर आठ मिलीमीटर गुणा छह मिलीमीटर आकार के कैप्सूल की तलाश करने के लिए तैनात की हैं।

माना जा रहा है कि यह कैप्सूल न्यूमैन स्थित रियो टिंटो खदान से 1400 किलोमीटर दूर पर्थ के उपनगर मलागा लाने के दौरान ट्रक से कहीं गिर गया है। अधीक्षकर डेरिल रे ने बताया, ‘‘हम नंगी आंखों से देखकर छोटी सी वस्तु की तलाश करने की कोशिश नहीं कर रहे हें।’’उन्होंने बताया कि हम अपनी तलाश उत्तरी पर्थ और रणनीतिक रूप से अहम ग्रेट नॉर्थन हाईवे में केंद्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विकिरण का पता लगाने वाले उपकरण का इस्तेमाल गामा किरणों का पता लगाने में कर रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि हम ट्रक पर लगी जीपीएस प्रणाली के आंकड़ों को विश्लेषण कर रहे हैं ताकि पता लगा सके कि वास्तव में वह किस रास्ते से गुजरा और 10 जनवरी के करीब कहां रुका।

उन्होंने बताया कि चिंता इस बात की है कि कहीं ठोस कैप्सूल किसी ट्रक के पहियों में फंस कर तलाशी वाले इलाके से संभावित तौर पर सैकड़ों किलोमीटर दूर न पहुंच जाए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM