मालदीव के संकट की घड़ी में भारत बना सहारा , दिए 10 करोड़ डॉलर

खबरे |

खबरे |

मालदीव के संकट की घड़ी में भारत बना सहारा , दिए 10 करोड़ डॉलर
Published : Nov 30, 2022, 9:30 am IST
Updated : Nov 30, 2022, 9:30 am IST
SHARE ARTICLE
India became a support in the time of crisis of Maldives, gave 100 million dollars
India became a support in the time of crisis of Maldives, gave 100 million dollars

मालदीप इन दिनों आर्थिक समस्याओं से गुजर रहा है ऐसे में भारत एकअच्छे और सच्चे दोस्त की तरह मालदीप के साथ खड़ा है। भारत ने मालदीव के सामने आ रहीं....

माले : भारत ने मालदीव के सामने आ रहीं आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए उसे मंगलवार को 10 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता दी।यहां विदेश मंत्रालय में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित इस देश के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और वित्त मंत्री इब्राहिम अमीर भी उपस्थित थे।

वीडियो लिंक से समारोह में उपस्थिति दर्ज कराने वाले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के कल्याण तथा हितों के लिए वास्तविक चिंता पर आधारित हमारी विशेष साझेदारी हर समय और खासतौर पर जरूरत के समय कारगर होती है।’’

मालदीव में विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार ने वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए मालदीव की सरकार को 10 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता सौंपी। मालदीव को सहायता प्रदान करने में भारत प्रामाणिक देश बना हुआ है।’’

विदेश मंत्री शाहिद ने इस मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पिछले महीने माले का दौरा किया था जहां उन्होंने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM