Indian-Origin Couple: अमेरिका में भारतीय मूल का दंपति और उनकी किशोर बेटी मिले मृत; पुलिस को घरेलू हिंसा का संदेह

खबरे |

खबरे |

Indian-Origin Couple: अमेरिका में भारतीय मूल का दंपति और उनकी किशोर बेटी मिले मृत; पुलिस को घरेलू हिंसा का संदेह
Published : Dec 30, 2023, 4:32 pm IST
Updated : Dec 30, 2023, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
 US: Indian-origin couple, teen daughter, found dead in House
US: Indian-origin couple, teen daughter, found dead in House

यह मामला प्रत्यक्ष तौर पर घरेलू हिंसा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Indian-origin couple and their teenage daughter found dead in America : अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में भारतीय मूल का एक दंपति और उनकी किशोर बेटी अपने आलीशान घर में मृत पाए गए हैं। यह मामला प्रत्यक्ष तौर पर घरेलू हिंसा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नॉरफॉक जिले के अटॉर्नी (डीए) माइकल मॉरिससे ने बृहस्पतिवार को बताया कि राकेश कमल (57), उनकी पत्नी टीना (54) और उनकी बेटी एरियाना (18) के शव शाम लगभग साढ़े सात बजे डोवर स्थित उनके आवास में पाए गए। मैसाच्युसेट्स की राजधानी बोस्टन शहर से डोवर लगभग 32 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya Dham Railway Station: जानें अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ की खासियत

टीना और उनके पति पहले एडुनोवा नाम की शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी चलाते थे जो बाद में बंद हो गई थी। जिले के अटॉर्नी ने घटना को 'घरेलू हिंसा' करार दिया और कहा कि कमल के शव के पास एक बंदूक मिली।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर के अनुसार, उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि क्या परिवार के तीनों सदस्यों की गोली मारकर हत्या की गई थी और इसे किसने अंजाम दिया।

मॉरिससे ने कहा कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या इस पर कुछ कहने से पहले वह चिकित्सकीय जांच ने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जांच के परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। दंपति हाल के वर्षों में वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारी संवेदना पूरे कमल परिवार के साथ है।’’

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: साल 2023 बॉलीवूड सेलेब्स के लिए रहा खास, कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने पाया हमसफर

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

दस्तावेजों के अनुसार दंपति की कंपनी वर्ष 2016 में शुरू हुई थी लेकिन दिसंबर 2021 में यह बंद हो गई। टीना कमल को एडुनोवा की वेबसाइट पर कंपनी का मुख्य परिचालन अधिकारी बताया गया है। इसमें उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा बताया गया था।

(For more news apart from Indian-origin couple and their teenage daughter found dead in AmericaNews In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM