चीन से ब्रिटेन आने वालों को कोविड-19 से संक्रमित न होने की रिपोर्ट पेश करनी होगी

खबरे |

खबरे |

चीन से ब्रिटेन आने वालों को कोविड-19 से संक्रमित न होने की रिपोर्ट पेश करनी होगी
Published : Dec 31, 2022, 10:52 am IST
Updated : Dec 31, 2022, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
Those coming to Britain from China will have to present a report of not being infected with Kovid-19
Those coming to Britain from China will have to present a report of not being infected with Kovid-19

ब्रिटिश सरकार ने स्पष्ट किया है कि विमानन कंपनियों को चीन से आने वाले सभी यात्रियों की प्रस्थान पूर्व नेगेटिव जांच रिपोर्ट देखनी होगी।

लंदन : ब्रिटेन ने चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच वहां से आने वाले यात्रियों पर पाबंदियां लगा दी हैं। पांच जनवरी 2023 से चीन से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो प्रस्थान के समय से दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

चीन से स्कॉटलैंड, वेल्स या उत्तरी आयरलैंड के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन फिर भी सरकार ने कहा है कि वह जल्द से जल्द पूरे यूनाइटेड किंगडम (यूके) में इन पाबंदियों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए इन क्षेत्रों के साथ काम कर रही है।. ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री स्टीव बार्कले ने कहा, “चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमारे लिए जरूरी है कि हम इन अस्थायी उपायों की घोषणा करते हुए एक संतुलित व एहतियाती दृष्टिकोण अपनाएं।”

उन्होंने शुक्रवार को कहा, “हमारे वैज्ञानिक चीन में फैल रहे संभावित नए स्वरूपों का तेजी से अध्ययन करेंगे। हालांकि, कोरोना वायरस से बचाव का सबसे कारगर उपाय टीकाकरण ही है।”

ब्रिटिश सरकार ने स्पष्ट किया है कि विमानन कंपनियों को चीन से आने वाले सभी यात्रियों की प्रस्थान पूर्व नेगेटिव जांच रिपोर्ट देखनी होगी। उसने कहा है कि संक्रमित न होने का प्रमाण दिए बिना यात्रियों को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM