Australia News:16 साल ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद भी नागरिकता नहीं, पंजाबी दंपती को वापस लौटने का आदेश
Published : Oct 3, 2025, 2:10 pm IST
Updated : Oct 3, 2025, 2:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjabi couple denied citizenship after 16 years in Australia news in hindi
Punjabi couple denied citizenship after 16 years in Australia news in hindi

ऑस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार, बच्चा 10 साल का होने के बाद वहां का पक्का नागरिक बन जाता है।

Australia News: पंजाबी दंपती को 16 साल ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद नागरिकता नहीं मिलने के कारण वापस भारत लौटने का आदेश दिया गया है। दंपती 2009 में ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन वे नागरिकता हासिल नहीं कर सके। हालांकि उनका 12 वर्षीय बेटा ऑस्ट्रेलिया में ही रहेगा क्योंकि उसका जन्म वहीं हुआ है और उसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता मिल गई है। अब दंपती को अपने बेटे से अलग होकर भारत लौटना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार, बच्चा 10 साल का होने के बाद वहां का पक्का नागरिक बन जाता है। पंजाबी मूल के अमनदीप कौर व स्टीवन सिंह 2009 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। वह मेलबर्न के पश्चिमी भाग स्थित विन्धम वेले में बस गए, लेकिन आज तक उन्हें नागरिकता नहीं मिल पाई। इस साल की शुरुआत में उनको सूचित किया गया कि उन्हें नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया छोड़ना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा। न्यायाधिकरणों में असफल अपील के बाद दंपती हस्तक्षेप की उम्मीद में अपना मामला आव्रजन मंत्री टोनी बर्क के पास ले गया लेकिन उनको वहां से भी अनुमति नहीं मिली। 

परिवार के वकील ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के फैसले को चौंकाने वाला बताया है, जिसमें पंजाबी दंपती को 16 साल रहने के बाद वापस भारत लौटने का आदेश दिया गया है। इमीग्रेशन एक्सपर्ट की सलाह है कि दंपती को फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई कानून का सम्मान करते हुए वापस आना चाहिए और फिर से आवेदन करना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, बेटे की देखभाल की वजह बताकर आवेदन करने पर उसे स्वीकार किया जा सकता है। 

बेटा अकेला कैसे रहेगा यही चिंता: अमनदीप

हवाई अड्डे की सुरक्षा में कार्यरत अमनदीप का कहना है कि उनका बेटा अकेला कैसे रहेगा, यह उनके लिए चिंता की बात है। वह कभी अकेला नहीं रहा। अगर उनका बेटा अभिजोत उनके साथ भारत आ जाता है तो भारतीय कानून के अनुसार वह अपनी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता खो सकता है और शायद कभी वापस भी न लौट सके इसलिए माता-पिता उसे वापस लाना नहीं चाहते

(For more news apart from Punjabi couple denied citizenship after 16 years in Australia news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM