Maldives News: संसद में राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल पर मतदान के दौरान हुई झड़प

खबरे |

खबरे |

Maldives News: संसद में राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल पर मतदान के दौरान हुई झड़प
Published : Jan 29, 2024, 1:45 pm IST
Updated : Jan 29, 2024, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Maldives News: Clashes broke out in Parliament during voting on President Muizzu's cabinet.
Maldives News: Clashes broke out in Parliament during voting on President Muizzu's cabinet.

खबरों में बताया गया कि हाथापाई के दौरान दोनों सांसद चैंबर के पास गिर गए, जिससे शहीम के सिर पर भी चोटें आईं।

Maldives News: मालदीव की संसद में रविवार को चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के मंत्रिमंडल में चार सदस्यों को मंजूरी देने पर हुए मतभेद को लेकर सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच झड़प हो गई।. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मुख्य विपक्षी दल ‘मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एमडीपी) ने कैबिनेट पर मतदान से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की संसदीय मंजूरी रोकने का फैसला किया। इसके बाद सरकार समर्थक सांसदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे संसदीय बैठक की कार्यवाही बाधित हो गई।

खबरों के अनुसार, झड़प के दौरान कांदिथीमू से सांसद अब्दुल्ला शहीम अब्दुल हकीम शहीम और केंदीकुलहुधू से सांसद अहमद ईसा के बीच हाथापाई हुई।

खबरों में बताया गया कि हाथापाई के दौरान दोनों सांसद चैंबर के पास गिर गए, जिससे शहीम के सिर पर भी चोटें आईं। अल्पसंख्यक नेता मूसा सिराज ने विवाद को रोकने का प्रयास किया। 

खबरों के मुताबिक, शहीम को अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद, अध्यक्ष (स्पीकर) की कुर्सी के पास इकट्ठा होते हुए और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 (For more news apart from Clashes broke out in Parliament during voting on President Muizzu's cabinet News in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM