कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख महिला की गोली मारकर हत्या

खबरे |

खबरे |

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख महिला की गोली मारकर हत्या
Published : Dec 5, 2022, 4:29 pm IST
Updated : Dec 5, 2022, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Sikh woman shot dead in Canada's Ontario province
Sikh woman shot dead in Canada's Ontario province

पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

टोरंटो : कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह ‘लक्षित’ हत्या का मामला प्रतीत होता है। पील्स क्षेत्रीय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी।

टोरंटो सन अखबार के अनुसार, कौर को एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मारी गई।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

पुलिस इसे “लक्षित” घटना मान रही है। ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के हवाले से समाचारों में कहा गया है कि कौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। संदिग्ध के बारे में बहुत कम जानकारी दी गई।

नागतेगल ने कहा, “हम इस समय संदिग्ध आरोपी की लैगिंग पहचना बताने में सक्षम नहीं हैं। अपराधी को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया, जिसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे।”

एक चश्मदीद गवाह कार्मेला संडोवाल के हवाले से टोरंटो सन अखबार में कहा गया है, “हमने उसे (पीड़िता) गिरते हुए देखा और फिर अचानक बंदूकधारी ने उसके सिर पर बंदूक तान दी।”

यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाई स्कूल की पार्किंग में भारतीय मूल की किशोरी महकप्रीत सेठी की एक अन्य किशोर द्वारा चाकू मारकर हत्या करने के बाद हुई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM