कनाडा ने अमेरिका के 10,000 H-1B वीजा धारकों के लिए की नए कार्य परमिट की घोषणा

खबरे |

खबरे |

कनाडा ने अमेरिका के 10,000 H-1B वीजा धारकों के लिए की नए कार्य परमिट की घोषणा
Published : Jun 28, 2023, 5:46 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 5:46 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

यह कार्यक्रम कर्मचारियों के परिजनों को भी अध्ययन या कामकाज की अनुमति देगा।

टोरंटो: कनाडा ने अमेरिका के 10,000  H-1B वीजा धारकों को अपने देश में आकर काम करने की अनुमति देने के लिए एक नई ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ की घोषणा की है। इस कदम से हजारों भारतीय तकनीकी पेशेवरों को लाभ हो सकता है।

कनाडा विविध उभरती प्रौद्योगिकियों में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है और उसे उम्मीद है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा बड़े स्तर पर की गयी छंटनी से प्रभावित पेशेवर उसके इस कार्यक्रम की ओर आकर्षित होंगे।.

 H-1B वीजा गैर-आव्रजन वीजा है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां तकनीकी विशेषज्ञता वाले व्यवसायों में विदेशी कर्मियों की भर्ती कर सकती हैं। आईटी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।

आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को कहा कि कनाडा की सरकार 16 जुलाई तक एक ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ तैयार करेगी जिसके तहत 10,000 अमेरिकी H-1B वीजा धारक कनाडा में काम कर सकते हैं। मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों के परिजनों को भी अध्ययन या कामकाज की अनुमति देगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM