चीन का अगला चंद्र अभियान पाकिस्तान का भी एक पेलोड ले जाएगा

खबरे |

खबरे |

चीन का अगला चंद्र अभियान पाकिस्तान का भी एक पेलोड ले जाएगा
Published : Oct 2, 2023, 5:31 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 5:31 pm IST
SHARE ARTICLE
China's next lunar mission will also carry a payload from Pakistan
China's next lunar mission will also carry a payload from Pakistan

इसे दोनों मित्र देशों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

बीजिंग : चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि देश का अगले साल प्रस्तावित चंद्र अभियान पाकिस्तान का भी एक पेलोड लेकर जाएगा। इसे दोनों मित्र देशों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से शुक्रवार को बताया कि चांग ई-6 चंद्र अभियान वर्तमान में योजना के अनुसार अनुसंधान एवं विकास कार्य से गुजर रहा है।

‘द ग्लोबल टाइम्स’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, चांग ई-6 मिशन का प्रक्षेपण 2024 में प्रस्तावित है और इस अभियान का मकसद चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने लाना है। इसके अनुसार, चंद्रमा से नमूने एकत्र करने के लिए अब तक मनुष्यों द्वारा किए गए सभी 10 अभियान चंद्रमा के नजदीकी हिस्से पर केंद्रित रहे हैं।

सीएनएसए के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सुदूर हिस्से में ऐटकेन बेसिन शामिल है, जो तीन प्रमुख चंद्र भू-आकृतियों में से एक है और वैज्ञानिक नजरिये से यह काफी महत्वपूर्ण है।

सीएनएसए ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के मद्देनजर चांग ई-6 मिशन विभिन्न देशों से पेलोड और उपग्रह परियोजनाओं को ले जाएगा, जिसमें फ्रांस का डोर्न रेडॉन डिटेक्शन उपकरण, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का नेगेटिव आयन डिटेक्टर, इटली का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर और पाकिस्तान का छोटा उपग्रह क्यूबसैट शामिल है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM