China Fire News: चीन में एक कोयला कंपनी की इमारत में लगी आग, 26 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

खबरे |

खबरे |

China Fire News: चीन में एक कोयला कंपनी की इमारत में लगी आग, 26 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
Published : Nov 16, 2023, 4:00 pm IST
Updated : Nov 16, 2023, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
China Fire News Fire at coal mining company offices kills 26 people in China
China Fire News Fire at coal mining company offices kills 26 people in China

ग्लोबल टाइम्स अखबार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव प्रयास जारी हैं।

China Fire News:  उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में गुरुवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, ल्युलियांग सिटी के लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर लगी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।

ग्लोबल टाइम्स अखबार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव प्रयास जारी हैं। यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है। चीन में कमजोर सुरक्षा मानकों के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं आम हैं।

(For more news apart from Fire at coal mining company offices kills 26 people in China, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बापू बलकौर सिंह की दिमाग को खोल देने वाली बातें, बादलों की पंथक राजनीति की खोल दी पोल

01 Apr 2025 1:56 PM

'हमें खुशी है कि हमारी उम्मीद से ज्यादा उसे सजा मिली बलात्कारी बजिंदर को', पीड़ित महिला का पति आया कैमरे के सामने

01 Apr 2025 1:51 PM

पंजाब को मिला Advocate Gernal... मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद, देखें इंटरव्यू

31 Mar 2025 5:48 PM

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM