China Fire News: चीन में आग लगने की दो दुर्घटनाओं में स्कूली छात्रों समेत 21 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

China Fire News: चीन में आग लगने की दो दुर्घटनाओं में स्कूली छात्रों समेत 21 लोगों की मौत
Published : Jan 20, 2024, 4:33 pm IST
Updated : Jan 20, 2024, 4:33 pm IST
SHARE ARTICLE
21 people including school students killed in two fire accidents in China (सांकेतिक फोटो)
21 people including school students killed in two fire accidents in China (सांकेतिक फोटो)

पहली घटना में हेनान प्रांत के यानशानपु गांव में शुक्रवार रात को यिंगकाई स्कूल में आग लग गई , जिसमें 13 छात्रों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

 China Fire News: चीन में आग लगने की दो घटनाओं में स्कूली छात्रों समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पहली घटना में 13 छात्रों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना में हेनान प्रांत के यानशानपु गांव में शुक्रवार रात को यिंगकाई स्कूल में आग लग गई , जिसमें 13 छात्रों की मौत होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय दमकल विभाग को शुक्रवार रात लगभग 11 बजे स्कूल में आग लगने की सूचना मिली। बचावकर्ता तुंरत घटनास्थल पर पहुंचे और रात लगभग साढ़े 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

सरकारी ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी ने बताया कि आग लगने की घटना में घायल हुए एक व्यक्ति का अभी अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। हेबेई प्रांत में एक सरकारी मीडिया संस्थान ‘जोंगलान न्यूज’ को एक शिक्षिका ने बताया कि मारे गए सभी बच्चे तीसरी कक्षा के छात्र थे।

दूसरी घटना में आठ लोगों की मौत

एक अन्य घटना में शनिवार सुबह पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत की चांगझोऊ सिटी में एक प्रोडक्शन वर्कशॉप में विस्फोट के बाद आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गयी। जिले के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, विस्फोट तड़के हुआ। हादसे में आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

  (For more news apart from  China Fire News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बापू बलकौर सिंह की दिमाग को खोल देने वाली बातें, बादलों की पंथक राजनीति की खोल दी पोल

01 Apr 2025 1:56 PM

'हमें खुशी है कि हमारी उम्मीद से ज्यादा उसे सजा मिली बलात्कारी बजिंदर को', पीड़ित महिला का पति आया कैमरे के सामने

01 Apr 2025 1:51 PM

पंजाब को मिला Advocate Gernal... मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद, देखें इंटरव्यू

31 Mar 2025 5:48 PM

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM