पाकिस्तान की जेलों में बंद है 308 भारतीय कैदी, इस्लामाबाद ने भारत को सौंपी कैदियों की लिस्ट

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान की जेलों में बंद है 308 भारतीय कैदी, इस्लामाबाद ने भारत को सौंपी कैदियों की लिस्ट
Published : Jul 1, 2023, 6:20 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सूची के मुताबिक भारतीय जेलों में 417 पाकिस्तानी कैदी हैं जिनमें 343 आम नागरिक हैं और 74 मछुआरे हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शनिवार को एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपनी जेलों में बंद 42 आम नागरिकों और 266 मछुआरों समेत कुल 308 भारतीय कैदियों की सूची यहां भारतीय उच्चायोग को सौंपी। विदेश कार्यालय (FO)  के एक बयान में कहा गया कि यह कदम दोनों देशों के बीच राजनयिक पहुंच को लेकर हुए वर्ष 2008 के समझौते के प्रावधानों के अनुरूप उठाया गया है।

राजनयिक पहुंच का आशय यह है कि किसी देश में विदेशी नागरिक को अपने देश के दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करने का अधिकार है।

विदेश कार्यालय के बयान में कहा गया, ‘‘ पाकिस्तान की सरकार ने शनिवार को पाकिस्तानी जेलों में बंद 308 भारतीय कैदियों की सूची इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी। भारत सरकार ने भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सूची नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को सौंपी।’’

सूची के मुताबिक भारतीय जेलों में 417 पाकिस्तानी कैदी हैं जिनमें 343 आम नागरिक हैं और 74 मछुआरे हैं। इस्लमाबाद ने भारत सरकार से सजा पूरी कर चुके पाकिस्तान के आम नागरिकों को रिहा करके सौंपने का अनुरोध किया।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भारत ने भी पाकिस्तान से जेलों में बंद भारतीय आम नागरिकों और मछुआरों जिनकी रिहाई लंबित है उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM