महाराजा चार्ल्स और महारानी कैमिला ने भारतीय संरक्षणवादियों को पर्यावरण पुरस्कार से किया सम्मानित

खबरे |

खबरे |

महाराजा चार्ल्स और महारानी कैमिला ने भारतीय संरक्षणवादियों को पर्यावरण पुरस्कार से किया सम्मानित
Published : Jul 1, 2023, 6:25 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार-PTI
फोटो साभार-PTI

पुरस्कार का नाम एलिफेंट फैमिली के संस्थापक के नाम पर रखा गया है।

लंदन: ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने यहां आयोजित एक समारोह में भारतीय संरक्षणवादियों ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की निर्देशक कार्तिकी गोन्साल्वेज और 70 आदिवासी कलाकारों के ‘रियल एलिफेंट कलेक्टिव’ (टीआरईसी) को प्रतिष्ठित हाथी परिवार पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया।

गोंसाल्वेस को ‘तारा’ सम्मान हाथियों और मनुष्यों के बीच पवित्र बंधन और सह-अस्तित्व की पैरवी करने और उसकी असाधारण तरीके से कहानी कहने की कला को मान्यता देने के लिए दिया गया। 

‘ द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की निर्देशक ने यह सम्मान प्राप्त किया। उन्हें बुधवार को लैंकेस्टर हाउस में राजघरानों की ओर से वन्यजीव संरक्षण चैरिटी ‘एलिफेंट फैमिली’ की ओर से एक हाथी की मूर्ति सम्मान स्वरूप प्रदान की गई।

वहीं, मार्क शैंड पुरस्कार से टीईआरसी को सम्मानित किया गया। पुरस्कार का यह नाम एलिफेंट फैमिली के संस्थापक के नाम पर रखा गया है। ‘एलिफेंट फैमिली’ संगठन एशियाई हाथियों को प्राकृतिक आवास से विलुप्त होने से बचाने के लिए कार्य करता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM