राहुल कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते, उन्होंने भाजपा के बारे में बोला है: प्रियंका गांधी

खबरे |

खबरे |

राहुल कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते, उन्होंने भाजपा के बारे में बोला है: प्रियंका गांधी
Published : Jul 1, 2024, 5:45 pm IST
Updated : Jul 1, 2024, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul can never insult Hindus, he has spoken about BJP: Priyanka Gandhi
Rahul can never insult Hindus, he has spoken about BJP: Priyanka Gandhi

प्रियंका सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण को सुनने संसद भवन पहुंची थीं।

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को कहा कि उनके भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते और उन्होंने सदन में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेताओं के बारे में बोला है।

प्रियंका सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण को सुनने संसद भवन पहुंची थीं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी ने सदन में पहली बार किसी प्रस्ताव पर अपनी बात रखी।

राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘‘ये लोग हिंदू नहीं हैं क्योंकि 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं।’’

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता।

राहुल गांधी ने जब भाजपा पर यह आरोप लगाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहा है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मेरे भाई कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने बहुत स्पष्ट बोला है। उन्होंने भाजपा और भाजपा के नेताओं के बारे में बात की है।’’

 (For More News Apart from Rahul can never insult Hindus, he has spoken about BJP: Priyanka Gandhi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM