भाजपा ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है: राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

भाजपा ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है: राहुल गांधी
Published : Aug 1, 2023, 6:31 pm IST
Updated : Aug 1, 2023, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी आग को बुझा सकती है।

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके साथ खड़ी ताकतों ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी आग को बुझा सकती है।

राहुल गांधी ने हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हुई हिंसक झड़पों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने की घटनाओं की पृष्ठभूमि में भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा, मीडिया और उनके साथ खड़ी ताक़तों ने पूरे देश में नफ़रत का केरोसिन फैला दिया है। सिर्फ़ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है।’’

आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने सोमवार तड़के महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन-जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।  दूसरी तरफ, हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य इलाकों में सोमवार को भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM