Hero MotoCorp के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल के परिसरों पर ED का छापा

खबरे |

खबरे |

Hero MotoCorp के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल के परिसरों पर ED का छापा
Published : Aug 1, 2023, 2:00 pm IST
Updated : Aug 1, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
ED raids Hero MotoCorp CEO Pawan Munjal’s Residence
ED raids Hero MotoCorp CEO Pawan Munjal’s Residence

कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एवं मध्य अमेरिका के 40 देशों में है।

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल एवं अन्य के परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे। छापेमारी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दिल्ली और पड़ोसी गुरुग्राम स्थित परिसरों में की गई।

कथित रूप से मुंजाल के एक नजदीकी व्यक्ति के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत के आधार पर यह जांच की जा रही है। इस व्यक्ति के खिलाफ अघोषित विदेशी मुद्रा रखने के आरोप हैं।.

आयकर विभाग ने भी पिछले साल मार्च में कर चोरी की जांच के तहत मुंजाल और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के परिसरों पर छापा मारा था। हीरो मोटोकॉर्प एक कैलेंडर वर्ष में इकाइयों की बिक्री के मामले में 2001 में दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बनी थी और लगातार 20 साल से शीर्ष स्थान पर काबिज है। कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एवं मध्य अमेरिका के 40 देशों में है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM