भारतीय वायुसेना चार से 14 सितंबर तक व्यापक युद्धाभ्यास करेगी

खबरे |

खबरे |

भारतीय वायुसेना चार से 14 सितंबर तक व्यापक करेगी युद्धाभ्यास
Published : Sep 1, 2023, 1:53 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 6:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian Air Force will conduct extensive exercises from 4th to 14th September
Indian Air Force will conduct extensive exercises from 4th to 14th September

रक्षा और सैन्य प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

New Delhi: भारतीय वायुसेना चार सितंबर से चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर 11 दिवसीय व्यापक युद्धाभ्यास करेगी जिसमें सभी प्रमुख लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, हवा में ईंधन भरने वाले विमान और अन्य महत्वपूर्ण हवाई संसाधन शामिल होंगे। रक्षा और सैन्य प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘त्रिशूल’ नामक यह अभ्यास भारत और चीन की सेनाओं बीच तीन साल से अधिक समय से जारी गतिरोध और पाकिस्तान से संबंधों के लगातार प्रतिकूल रहने के बीच हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि वायुसेना की पश्चिमी कमान द्वारा चार से 14 सितंबर तक किए जाने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य बल की लड़ाकू क्षमताओं का परीक्षण करना है। उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में वायुसेना द्वारा किए गए सबसे बड़े हवाई अभ्यासों में से एक होगा।

इस संबंध में एक सूत्र ने यह भी कहा कि वायुसेना की पश्चिमी कमान के सभी प्रमुख मंचों के साथ-साथ अन्य कमान से संबंधित संसाधन भी अभ्यास के लिए तैनात किए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि राफेल, एसयू-30 एमकेआई, जगुआर, मिराज-2000, मिग-29 और मिग-21 बाइसन जैसे लड़ाकू विमान अभ्यास का हिस्सा होंगे।

उन्होंने कहा कि अभ्यास के लिए लड़ाकू हेलीकॉप्टर, बीच हवा में ईंधन भरने वाले विमान, हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली (एडब्ल्यूएसीएस) विमान और परिवहन बेड़े को भी इस युद्धाभ्यास में शामिल किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि अभ्यास में बड़े पैमाने पर लद्दाख, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड स्थित सीमावर्ती प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाएगा। अभ्यास के अंत में वायुसेना मुख्यालय में इसके परिणाम की गहन पड़ताल की जाएगी।

पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के   बाद भारतीय वायुसेना ने नए उपकरणों और अस्त्र प्रणालियों की खरीद सहित कई उपायों के जरिए अपनी क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM