जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की

खबरे |

खबरे |

जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की
Published : Mar 2, 2023, 3:56 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Jaishankar met US Secretary of State Antony Blinken (फोटो साभार PTI)
Jaishankar met US Secretary of State Antony Blinken (फोटो साभार PTI)

जी20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है।

New Delhi:  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन संघर्ष सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर बृहस्पतिवार को वार्ता की। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मिलकर खुशी हुई। द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला।’’

ऐसा समझा जाता है कि वार्ता में यूक्रेन विवाद और जी20 के लिए भारत के एजेंडे पर चर्चा हुई। ब्लिंकन जी20 के विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। यह बैठक यूक्रेन संघर्ष को लेकर पश्चिमी देशों तथा रूस-चीन गठबंधन के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है।

ब्लिंकन के शुक्रवार को क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेने की संभावना है।

जी20 बैठक के पहले सत्र में भाग लेने के बाद ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज जी20 में दो प्रमुख कारणों से गया: पहला, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत की अध्यक्षता में जी20 समूह हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाए और दूसरा यह बताने के लिए कि कैसे अमेरिका, हमारे साझेदारों के साथ मिलकर, दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के वास्ते काम कर रहा है।".

जी20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM