थर्मन षणमुगरत्नम विश्व राजनीति में दबदबा कायम करने वाले भारतीय मूल के नेताओं की सूची में शामिल हुए

खबरे |

खबरे |

थर्मन षणमुगरत्नम विश्व राजनीति में दबदबा कायम करने वाले भारतीय मूल के नेताओं की सूची में शामिल हुए
Published : Sep 2, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 6:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Tharman Shanmugaratnam joins the list of Indian-origin leaders who have dominated world politics.
Tharman Shanmugaratnam joins the list of Indian-origin leaders who have dominated world politics.

वह भारतीय मूल के कई उन नेताओं में से हैं जो वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक सेवा के उच्चतम स्तर तक पहुंचे हैं।

New Delhi: थर्मन षणमुगरत्नम के सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के साथ ही वह भारतीय मूल के उन नेताओं की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं जो विश्व की महत्वपूर्ण राजधानियों में राजनीति पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। षणमुगरत्नम को शुक्रवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 70.4 प्रतिशत वोट मिले।

प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने शनिवार को थर्मन को बधाई देते हुए कहा, सिंगापुर के लोगों ने निर्णायक अंतर से थर्मन षणमुगरत्नम को हमारा अगला राष्ट्रपति चुना है। वह भारतीय मूल के कई उन नेताओं में से हैं जो वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक सेवा के उच्चतम स्तर तक पहुंचे हैं।

उनकी जीत दुनिया भर में भारतीयों के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बढ़ते प्रभाव को कमला हैरिस की सफलता में देखा जा सकता है जो देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं। वह 2017 से 2021 तक कैलिफोर्निया की सांसद रहीं। हैरिस ने 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम किया। उनका जन्म कैलिफोर्निया में भारतीय और जमैका माता-पिता के यहां हुआ था। कैलिफोर्निया के एक प्रमुख राजनेता हरमीत ढिल्लों ने हाल ही में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा था।

निक्की हेली और विवेक रामास्वामी जैसे भारतीय मूल के नेताओं ने 2024 में व्हाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।. ऋषि सुनक पिछले साल ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बने थे। वह 210 साल में इतिहास में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। वह ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री भी हैं।. आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर भी भारतीय मूल के हैं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM