राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं: महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर नड्डा ने कहा

खबरे |

खबरे |

राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं: महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर नड्डा ने कहा
Published : Sep 2, 2023, 11:52 am IST
Updated : Sep 2, 2023, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
 Nadda (file photo)
Nadda (file photo)

नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का वीडियो चौंकाने वाला है।

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ‘शासन नाम की कोई चीज नहीं है’ और मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी गुटबाजी और आपसी झगड़े में व्यस्त हैं।

नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुटबाजी के झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं और बचा हुआ समय दिल्ली में एक परिवार को खुश करने में बिता रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।” उन्होंने लिखा, “(राजस्थान में) आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। प्रदेश की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।”

पुलिस ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को कहा था कि प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को उसके पति व अन्य रिश्तेदारों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने बताया था कि महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए थे, जहां यह घटना हुई। उन्होंने कहा था कि पीड़िता के ससुराल वाले उससे नाराज थे, क्योंकि वह किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM