सभी प्रमुख राज्यों में अब तक गेहूं की फसल सामान्य: सरकार

खबरे |

खबरे |

सभी प्रमुख राज्यों में अब तक गेहूं की फसल सामान्य: सरकार
Published : Mar 3, 2023, 11:51 am IST
Updated : Mar 3, 2023, 11:51 am IST
SHARE ARTICLE
Wheat crop normal in all major states so far: Govt
Wheat crop normal in all major states so far: Govt

सरकार की एक समिति ने यह कहा है।

New Delhi:  सभी प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं की फसल की स्थिति सामान्य है। सरकार की एक समिति ने यह कहा है। गेहूं की फसल पर तापमान में वृद्धि के प्रभाव की निगरानी के लिए 20 फरवरी को समिति का गठन किया गया था।

गेहूं की फसल की स्थिति की निगरानी के लिए कृषि विभाग द्वारा गठित समिति की एक बैठक हाल ही में आईसीएआर- भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल में आयोजित की गई थी। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, आईएमडी, आईसीएआर, प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया।

गेहूं की फसल की स्थिति पर विस्तार से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों द्वारा चर्चा की गई, जहां गेहूं के रकबा 85 प्रतिशत से अधिक है। बयान में कहा गया, ‘‘समिति ने आकलन किया कि आज की तारीख में सभी प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं की फसल की स्थिति सामान्य है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM