Forbes richest list 2024: भारत और एशिया दोनों में सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी, यहां जानें टॉप 10 नाम

खबरे |

खबरे |

Forbes richest list 2024: भारत और एशिया दोनों में सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी, यहां जानें टॉप 10 नाम
Published : Apr 3, 2024, 12:52 pm IST
Updated : Apr 3, 2024, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Forbes richest list 2024 Mukesh Ambani is the richest person in both India and Asia News In Hindi gautamadani
Forbes richest list 2024 Mukesh Ambani is the richest person in both India and Asia News In Hindi gautamadani

सूची में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 83 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई है।

Forbes richest list 2024 में इस साल 200 भारतीयों के नाम शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में 31 भारतीय ज्यादा हैं। इन भारतीयों की कुल संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41 फीसदी ज्यादा है.

भारत और एशिया दोनों में सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी

इस सूची में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 83 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी का स्थान नौवें स्थान पर बना हुआ है। वह भारत और एशिया दोनों में सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

वहीं इस लिस्ट में गौतम अडानी  (Gautam Adani) दूसरे स्थान पर है.  उन्होंने अपनी कुल संपत्ति में 36.8 अरब डॉलर जोड़ लिए हैं। वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 17वें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं, जो एक साल पहले छठे स्थान से बढ़कर अब भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेटवर्थ 33.5 बिलियन डॉलर है.

भारत के 10 सबसे अमीर लोग:

1. मुकेश अंबानी - कुल संपत्ति $116 बिलियन
2. गौतम अडानी- कुल संपत्ति $84 बिलियन
3. शिव नादर- कुल संपत्ति $36.9 बिलियन
4.सावित्री जिंदल - कुल संपत्ति $33.5 बिलियन
5. दिलीप सांघवी- कुल संपत्ति $26.7 बिलियन
6. साइरस पूनावाला - कुल संपत्ति $21.3 बिलियन
7. कुशल पाल सिंह- कुल संपत्ति $20.9 बिलियन
8. कुमार बिड़ला - कुल संपत्ति $19.7 बिलियन
9. राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति $17.6 बिलियन
10. लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति $16.4 बिलियन

बता दें कि इस लिस्ट में पच्चीस नए भारतीय अरबपति  भी शामिल हुए हैं. इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं. 

(For more Punjabi news apart from Forbes richest list 2024 Mukesh Ambani is the richest person in both India and Asia News In Hindi gautamadani, stay tuned to Rozana  Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM