भाजपा ने हरियाणा हिंसा को ‘बड़ी साजिश का हिस्सा’ बताया, कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल

खबरे |

खबरे |

भाजपा ने हरियाणा हिंसा को ‘बड़ी साजिश का हिस्सा’ बताया, कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल
Published : Aug 3, 2023, 2:13 pm IST
Updated : Aug 3, 2023, 2:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हरियाणा सरकार के अनुसार, अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ...

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दो समुदायों के बीच हुई झड़पें ‘एक बड़ी साजिश का हिस्सा’ हैं और जांच के दौरान सच्चाई सामने आ जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा के पटल पर कांग्रेस विधायक मम्मन खान का ‘भड़काऊ बयान’ और सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट हिंसा में पार्टी की भूमिका के बारे में संदेह पैदा करते हैं।

नूंह जिले में सोमवार को उस समय सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई जब भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी। हिंसा मंगलवार को पड़ोसी गुरुग्राम में फैल गई, जिसमें भीड़ ने एक मुस्लिम मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की।

हरियाणा सरकार के अनुसार, अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस विधायक मम्मन खान ने हरियाणा विधानसभा में भड़काऊ बयान दिया था। उनका सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो हिंसा भड़काने के समान था। ये बात और गहरी शंका उत्पन्न करती है कि यह हिंसा एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा थी।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के दौरान सच्चाई सामने आ जाएगी। त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘मम्मन खान का भड़काऊ बयान, उनका वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट कांग्रेस की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM