Who is Brazil Rider Nanda? जानें कौन है ब्राज़ील की राइडर नंदा, जिसका भारत में हुआ गैंगरेप

खबरे |

खबरे |

Who is Brazil Rider Nanda? जानें कौन है ब्राज़ील की राइडर नंदा, जिसका भारत में हुआ गैंगरेप
Published : Mar 4, 2024, 1:05 pm IST
Updated : Mar 4, 2024, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Who is Nanda Fernanda 4 Ever, the Brazil Rider Gangraped in India News In Hindi
Who is Nanda Fernanda 4 Ever, the Brazil Rider Gangraped in India News In Hindi

भारत में विदेशी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार होने की खबर की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है

Who is Nanda Fernanda 4 Ever, the Brazil Rider Gangraped in India News In Hindi: भारत के झारखंड से देश को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां दुमका में एक ब्राजीलियाई मोटरसाइकिल राइडर नंदा के साथ सात लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया, जिससे पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है. ब्राजीलियाई महिला अपने पति के साथ यहां आई थी.  रात के कारण वो दुमका के हंसडिया में रुके हुए थे, जहां उनके साथ सात स्थानिय लोगों ने गैंगरेप किया.  पिड़िता अस्पताल से एक वीडियो भी शेयर किया है.

कौन है ब्राजीलियाई महिला राइडर, जिसके साथ भारत में हुआ गैंगरेप?

(Who is Nanda Fernanda 4 Ever, the Brazil Rider Gangraped in India?)

भारत में विदेशी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार होने की खबर की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. बता दें कि पीड़िता महिला राइडर की पहचान नंदा के रूप में हुई है, जिसे फर्नांडा 4 एवर के नाम से भी जाना जाता है.

नंदा 28 वर्षीय ब्राजीलियाई मोटरसाइकिल राइडर हैं। वो अपने स्पेनिश पति विसेंट के साथ यहां आई थी।  दोनों  बाईक से एशिया यात्रा पर निकले थे.  जानकारी है कि दोनों बंग्लादेश से  भारत के झारखंड के दुमका पहुंचे थे और नेपाल जा रहे थे.
नंदा  ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुए इस हैवानियत के बारे में बताते हुए  एक वीडियो शेयर किया है. 

बता दें कि नंदा और विसेंट को 140,000 से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए अपनी वैश्विक मोटरसाइकिल यात्रा का दस्तावेजीकरण करने के लिए जाना जाता है। कथित तौर पर, वे नेपाल जाने के रास्ते में भारत के दुमका जिले से गुजर रहे थे जब यह घटना घटी। 

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में जोड़े को सूजे हुए, चोटिल चेहरों के साथ दिखा गया, जो स्पेनिश में आपबीती सुनाते  दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो में कहा, "सात लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया, हमें पीटा और हमें लूट लिया।" उसने नोट किया कि हमलावर मुख्य रूप से उसका बलात्कार ही करने आए थे.

एक अन्य पोस्ट में, विसेंट ने अपनी चोटें प्रदर्शित कीं, जिसमें कटे होंठ और मुंह के चारों ओर टांके शामिल थे। उन्होंने कहा कि, "मेरी चोटें गंभीर हैं, लेकिन फर्नांडा की हालत और भी खराब है," उन्होंने बताया कि कैसे हमलावरों ने उन पर हेलमेट और पत्थर से बार-बार हमला किया । शनिवार तक, फर्नांडा और विसेंट पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती रहे। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच जारी है.

आपको बता दें कि इस घटना के बाद  देश-विदेश में गुस्से का माहौल है. विदेशी अखबारों ने भारत में बढ़ती गंगरेप की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है.

(For more news apart from Who is Nanda Fernanda 4 Ever, the Brazil Rider Gangraped in India News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM