एशिया के अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए अडानी, एलन मस्क टॉप पर

खबरे |

खबरे |

एशिया के अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए अडानी, एलन मस्क टॉप पर
Published : Jul 4, 2023, 10:04 am IST
Updated : Jul 4, 2023, 10:04 am IST
SHARE ARTICLE
Gautam Adani
Gautam Adani

मुकेश अंबानी अभी भी 13वें स्थान पर हैं।

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा खो दिया है। इसके साथ ही अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप 20 लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स होने का उनका रुतबा चीन के झोंग शानशान ने छीन लिया है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी अभी भी 13वें स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा सूची में एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। उनके पास कुल 234 अरब डॉलर की संपत्ति है. इस साल उन्होंने अब तक अपनी संपत्ति में 96.6 अरब डॉलर जोड़े हैं. बर्नार्ड अरनॉल्ट जिनकी कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उन्होंने कुल 38.2 अरब डॉलर की कमाई की है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब एलन मस्क के बाद बनॉर्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ भी 200 अरब डॉलर हो चुकी है।  तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं। जेफ के पास 154 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 47.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं बिल गेट्स चौथे नंबर पर हैं। लैरी एलिशन अरबपतियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। इनकी नेटवर्थ 133 अरब डॉलर के करीब है। वहीं इस साल लैरी ने 40 अरब डॉलर से ज्यादा दौलत कमाई है।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM