बच्चों का यौन शोषण आरोपियों की ‘अमानवीय मानसिकता’ को दिखाता है: मुंबई कोर्ट

खबरे |

खबरे |

बच्चों का यौन शोषण आरोपियों की ‘अमानवीय मानसिकता’ को दिखाता है: मुंबई कोर्ट
Published : Jul 4, 2023, 1:09 pm IST
Updated : Jul 4, 2023, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

न्यायाधीश ने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं।

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के जुर्म में 64 वर्षीय शख्स को 20 वर्ष जेल की सजा सुनाते हुए कहा कि बच्चों के यौन शोषण के मामले आरोपी की ‘‘अमानवीय मानसिकता’’ को दर्शाते हैं और बच्चे अपनी कम उम्र तथा शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण आसानी से उनका शिकार बन जाते हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना नवंबर 2019 में हुई जब आठ साल की लड़की मुंबई में आरोपी के घर उसकी पोती के साथ खेलने गयी थी।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामलों की सुनवाई कर रहीं विशेष न्यायाधीश प्रिया बांकर ने सोमवार को बुजुर्ग को आठ साल की लड़की के यौन शोषण का दोषी ठहराया।

न्यायाधीश ने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बाल यौन शोषण के मामले आरोपियों की अमानवीय मानसिकता को दर्शाते हैं। बच्चे अपनी कम उम्र, शारीरिक रूप से कमजोर होने और जीवन तथा समाज का अनुभव न होने के कारण आसानी से शिकार बन जाते हैं।’’ मौजूदा मामले में अदालत ने कहा कि घटना का पीड़ित बच्ची, उसके परिवार और तो और समाज पर ‘‘बहुत ही प्रतिकूल असर’’ पड़ा है।.

अदालत ने कहा, ‘‘उनके मन में धारणा बन गयी है कि घर और पास-पड़ोस बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है और इससे समाज में चिंताजनक हालात पैदा होने वाले हैं।’’

अदालत ने कहा कि इस घटना का पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर असर पड़ा है तथा वह इसे भुला नहीं पाएगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, नवंबर 2019 में पीड़िता दोषी शख्स के घर में उसकी पोती के साथ खेलने के लिए गयी थी। बाद में उसकी पोती नजदीक की एक दुकान पर चली गयी। पीड़िता जब घर पर अकेली रह गयी तो बुजुर्ग शख्स ने उसे अपने पास बुलाया और उसका यौन शोषण किया।.

घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्स (बीकेसी) पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM